जिलाधिकारी ने गेहूं खरीद की समीक्षा में गेहूं खरीद में तेजी लाए जाने के दिए निर्देश

बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज शनिवार को विकास भवन सभागार में गेहूं खरीद की समीक्षा की, जिसमें उन्होंने सभी एजेंसियों के जिला प्रभारियों को गेंहू खरीद में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। जनपद का गेंहू खरीद क्रय लक्ष्य 31,000.00 मी०टन के सापेक्ष 6474.20 मी०टन अद्यतन खरीद हुई है जो क्रय लक्ष्य का 20.88 प्रतिशत है । उसको बढ़ाने के निर्देश दिये गये तथा विपणन निरीक्षकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने ब्लाक के नोडल अधिकारी हैं तथा उनके द्वारा गेंहू क्रय का नियमित अनुश्रवण किया जायेगा। विशेष कर पी०सी०यू०, नैफेड व पी०सी०एफ० क्रय एजेन्सी के शून्य क्रय केन्द्रों पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए उक्त क्रय केन्द्र पर गेंहू खरीद कार्य में तेजी लाने हेतु निर्देशित किया गया । जिला खाद्य विपणन अधिकारी बलिया को निर्देशित किया गया कि वे प्रतिदिन गेहूं खरीद से अवगत कराकर गेहूं खरीद कार्य का अनुश्रवण करते हुए खरीद में तेजी लायेंगें।

विज्ञापन