हर्ष फायरिंग ने ली 10 वर्षीय बालक की जान, फायरिंग करने वाला रिश्तेदार

बलिया। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा ने देर रात एक वीडियो बयान जारी करते हुए अवगत कराया कि शुक्रवार (01.05.2026) को रात्रि करीब 22.15 बजे थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत शिवपुर दियार के पांडे का डेरा में एक सूचना प्राप्त हुई की एक बारात में एक 10 वर्षीय बालक की हर्ष फायरिंग के दौरान मृत्यु हो गयी, हर्ष फायरिंग करने वाला व्यक्ति मृतक का रिश्तेदार ही है, मौके पर फिल्ड युनिट टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई है, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस भेजवा दिया गया है। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है, अग्रिम विधिक कार्यवाही का जा रही है । 


विज्ञापन