ऑनलाइन दवा की बिक्री के विरोध में "ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट उत्तर प्रदेश" एवं "बलिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन" का निर्णय
बेल्थरा रोड, बलिया। ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के विरोध में 'ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट, उत्तर प्रदेश' के आह्वान पर 'बलिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन' ने 20 मई 2026 को दवा की सभी दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया है।
आज बेल्थरा रोड में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन बलिया के अध्यक्ष रवि शंकर सिंह 'पिक्कू' की अध्यक्षता में बेल्थरा रोड क्षेत्र के समस्त दवा कारोबारियों ने एक बैठक की। बैठक में दवाओं की ऑनलाइन बिक्री से दवा कारोबार पर पड़ने वाले आर्थिक संकट को लेकर चर्चा की गई। बैठक में रविशंकर सिंह 'पिक्कू' ने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह से समाज एवं मरीजों से जुड़ा है, उन्होंने समस्त व्यापारियों से एकजुट होकर 20 मई के बंदी को सफल बनाने की अपील की।
बैठक में प्रमुख रूप से महामंत्री प्रदीप कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष अक्षय लाल गुप्ता, शिवमंगल शर्मा, कमल कुमार शर्मा, अजय कुमार जायसवाल, दीपक कुमार गुप्ता, आलोक जायसवाल, अजीत जायसवाल, संजय कुमार 'मिंटू' सहित कई अन्य दवा कारोबारी उपस्थित रहे।



