बेल्थरा रोड, बलिया। कस्बे के चौधरी चरण सिंह त्रिमुहानी स्थित मनोकामना सिद्ध श्री हनुमान मंदिर के परिसर में पवन सुत सेवा समिति द्वारा श्री हनुमान जी का भव्य वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है।
आज शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे पंडित अवधेश तिवारी द्वारा यजमान गणेश प्रसाद गुप्ता के हाथों विधिवत श्री हनुमान जी की पूजा, हवन व आरती के बाद श्री हनुमान चालीसा का अखंड पाठ प्रारंभ हुआ, इस अखंड पाठ का समापन कल होगा।
आपको बताते चलें कि चौधरी चरण सिंह त्रिमुहानी स्थित मनोकामना सिद्ध श्री हनुमान मंदिर के परिसर में हर साल की भांति इस साल भी पवनसुत सेवा समिति द्वारा श्री हनुमान जी का भव्य वार्षिकोत्सव कार्यक्रम संरक्षक गुलाब चंद मुनीब एवं पवन सुत सेवा समिति' के अन्य आयोजन कर्ताओं द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम एवं भंडारे में राजेश कुमार गुप्ता (ड्राफ्टमैन), योगेंद्र मास्टर, गणेश जी गुप्ता,
घनश्याम प्रसाद, धनंजय शर्मा, शैलेश कुमार वर्मा सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों विशेष सहयोग है।
कार्यक्रम का समापन कल शनिवार को वृहद भंडारे के साथ संपन्न होगा।



