बलिया जिले में पांच निरीक्षक और 6 उपनिरीक्षक सहित कई दर्जन हेड कांस्टेबल, महिला कांस्टेबल और कांस्टेबलों के कार्य क्षेत्र बदले

एसपी ओमवीर सिंह ने जिले में कानून व्यवस्था को लेकर उठाया कड़े कदम 
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जिले में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाए रखने हेतु पांच निरीक्षकों और 6 उप निरीक्षकों सहित कई दर्जन हेड कांस्टेबल, महिला कांस्टेबल और कांस्टेबलों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है, वहीं कई पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन से थानों में तैनाती दी गई है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलिया द्वारा जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली क्षितिज त्रिपाठी को अपराध शाखा, प्रभारी निरीक्षक बांसडीह प्रवीण कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक
कोतवाली, प्रभारी न्यायालय सुरक्षा राकेश कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक बांसडीह, प्रभारी मॉनिटरिंग सेल/रिट सेल हरिशंकर सिंह को प्रभारी निरीक्षक नरहीं और पुलिस लाइन से निरीक्षक विपिन सिंह को
प्रभारी डीसीआरबी जबकि थानाध्यक्ष उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह को थानाध्यक्ष दोकटी, दोकटी थानाध्यक्ष उप निरीक्षक प्रशांत चौधरी को थानाध्यक्ष सहतवार, थानाध्यक्ष सहतवार उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह को प्रभारी मीडिया सेल, थानाध्यक्ष पकड़ी, उप निरीक्षक लालमणि सरोज को थानाध्यक्ष खेजुरी, थानाध्यक्ष उप निरीक्षक मिथिलेश कुमार को थानाध्यक्ष खेजुरी और उपनिरीक्षक कौशल पाठक को मीडिया सेल से पीआरओ -ll बनाया गया है जबकि दर्जनों हेड कांस्टेबल महिला कांस्टेबल और कांस्टेबल को डायल 112, अभियोजन कार्यालय, महिला थाना सहित तीन पुलिस कर्मियों को कर्तव्य में शिथिलता बरतने पर लाइन हाजिर किया गया है।

विज्ञापन