राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के बलिया जिला अध्यक्ष पद पर दुर्गा शंकर सिंह की एक बार फिर ताजपोशी

निर्विरोध निर्वाचन पर दुर्गा शंकर सिंह ने पत्रकारों की निष्ठा पर जताई खुशी 

बलिया। राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के जिला अध्यक्ष पद पर दुर्गा शंकर सिंह को पुनः निर्विरोध चुने जाने पर जिला संगठन की सभी तहसील इकाइयों के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों ने खुशी जताते हुए जिलाध्यक्ष को बधाई दी है।
संगठन की जिला इकाई के गठन के दौरान जनपद बलिया की सभी तहसील इकाइयों के सदस्यों ने एकजुटता का परिचय देते हुए दुर्गा शंकर सिंह के नेतृत्व पर विश्वास जताया और उन्हें सर्वसम्मति से‌ दोबारा जिला अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर पत्रकारों ने कहा कि राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता और संगठनात्मक मजबूती है ।पत्रकारों के हितों की रक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने तथा संगठन को और मजबूत बनाने के लिए सभी सदस्यों ने मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। 
आपको बता दें कि शनिवार को राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के बलिया जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन का अंतिम दिन था। जिलाध्यक्ष पद के लिए बलिया जनपद से केवल पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गा शंकर सिंह द्वारा ही एक मात्र नामांकन दाखिल होने से उन्हें मतदान अधिकारी, राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की महिला विंग अध्यक्ष पूनम सिंह द्वारा निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिया गया। 
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष दुर्गा शंकर सिंह ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें पुनः जिम्मेदारी सौंपी है, वह उस पर पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन