बेल्थरा रोड, बलिया। विद्युत उपकेन्द्र अवायां के सोनाडीह फीडर में विगत एक हफ्ते से हो रही अघोषित
विद्युत कटौती को लेकर जिला पंचायत सदस्य दिनेश यादव फौजी ने आज बेल्थरा रोड एसडीएम शरद चौधरी को एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उन्होंने बच्चे-वृद्ध तथा छात्र / छात्राओं व बीमार व्यक्तियों, किसानो को बहुत ही परेशानी का जिक्र करते हुए वर्तमान समय में डीजल की आपूर्ति कम होने के कारण किसानों को हो रही परेशानी का उल्लेख किया है। विद्युत कटौती होने से किसानों को धान की बेहन तथा पशुओं के चारा, सब्जियों की सिंचाई करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने एसडीएम से विद्युत विभाग के प्रति बढ़ रहे भारी जनाक्रोश को देखते हुए क्षेत्र में पर्याप्त विद्युत आपूर्ति बहाल कराने हेतु सक्षम अधिकारी को आदेशित करने की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में सदस्य जिला पंचायत दिनेश यादव फौजी के साथ समाजसेवी प्रभात पांडे, राम गोविंद यादव, वशिष्ठ पांडे, ओम प्रकाश बिंद, राम सबद, श्याम सुंदर यादव एडवोकेट, संजय यादव एडवोकेट, दिनेश प्रसाद, एडवोकेट केके यादव, एडवोकेट आशुतोष यादव, एडवोकेट राघवेंद्र मौर्य, प्रमोद, आकाश, संजय यादव, विजय शंकर पांडेय, प्रदीप कुमार, सोनू कुमार, दयाशंकर, राकेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।



