बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जन समस्याओं के त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाता है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 06 जून 2026 (प्रथम शनिवार) को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील रसड़ा में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित होना था। हालांकि, अपरिहार्य कारणों से अब 06 जून 2026 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील रसड़ा के स्थान पर तहसील बेल्थरा रोड में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही कार्यक्रम में बदलाव करते हुए 18 जुलाई 2026 (तृतीय शनिवार) को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाला सम्पूर्ण समाधान दिवस, जो पहले बेल्थरा रोड तहसील में प्रस्तावित था, अब तहसील रसड़ा में आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित तिथि पर संबंधित तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित होकर जन शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया को प्रभावी बनाएं।



