बलिया। जिले की उभांव थाना पुलिस ने सी.ई.आई.आर. (CEIR) पोर्टल के माध्यम से दर्ज मोबाइल गुमशुदगी की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज 8 मोबाइल सम्बन्धित मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किया।
बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार आवेदकों के मोबाइल अलग-अलग स्थानों पर गुम हो गये थे, जिसके सम्बन्ध में आवेदकों द्वारा अपने-अपने खोये हुए मोबाइलों के सम्बन्ध में गुमशुदगी CEIR पोर्टल पर दर्ज करायी गयी थी।जिसके क्रम में आज मंगलवार (30.06.2026) को उभांव थाना पुलिस टीम द्वारा CEIR पोर्टल पर रन कराये गये गुमशुदा मोबाइलों को थाना क्षेत्र/जनपद के भिन्न-भिन्न स्थानों से कुल 08 मोबाइल जिनकी अनुमानित मुल्य रु 1,35,000/- है, को बरामद किया ।
बरामद मोबाइलों को नियमानुसार पुलिस टीम द्वारा संबंधित मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किया गया । अपना-अपना गुम हुआ मोबाइल पाकर मोबाइल स्वामियों ने उभांव पुलिस टीम की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया।
बरामद मोबाइलों का विवरण
1. Realme RMX3741
2. Realme RMX3710
3. Techno TECNO POP 8
4. Samsung Galaxy A04e
5. Realme RMX 3945
6. vivoY285G
7. vivoY75
8. Motorola Cancun23
मोबाइल बरामद करने वाली पुलिस टीम में प्र०नि० दिनेश पाठक, म०उ०नि० किरन यादव, क०आ० राकेश यादव (CCTNS) और रि.का. विजय नारायन सिंह शामिल रहे।



