बलिया में विश्व भोजपुरी दिवस एवं कबीर प्राकट्‌य दिवस पर विचार गोष्ठी एवं कवि गोष्ठी सम्पन्न

बलिया। डॉ० राम सेवक विकल साहित्य कला संगम सेवा ट्रस्ट (न्यास) द्वारा निर्गुण ब्रह्म के उपासक कबीर साहब का प्रकट दिवस और विश्व भोजपुरी दिवस २१ जून 2026 दिन सोमवार को प्रातः 8 बजे डा० सियाराम यादव के नवनिर्मित भवन, इसारी सलेमपुर में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ० फतेहचंद 'बेचैन' तथा संचालन डॉ० आदित्य कुमार "अंशु" ने किया । सर्व प्रथम मां सरस्वती और कबीर साहब के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पण किया गया। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मधुबनी (बिहार) से पधारे डॉ० शैलेश कुमार सिंह थे। आपका पैतृक निवास बलिया ही है। विशिष्ट अतिथि विंध्याचल सिंह थे। स्थानीय साहित्यकारों के सहयोग से पहली बार भोजपुरी दिवस डॉ० राम सेवक विकल के पैतृक गांव इसारी सलेमपुर में डॉ० आदित्य कुमार अंशु के सहयोग से मनाया गया। 
कार्यक्रम की शुरुआत शेषनाथ विद्यार्थी के सरस्वती वंदना से हुई। सभी अतिथियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि का सम्मान डॉ० आदित्य कुमार अंशु ने अंगवस्त्र देते हुए माला पहनाकर किया । डा० सियाराम यादव ने कहा  "कबीर दास के समझल बहुत कठिन बा । कबीर गुरु के महान बतवले बाडन" । विंध्याचल सिंह ने कविता वाचन करते हुए कहा "एने कुंआ ओने खाई / जाइ त हम केने जाई"। 
आदित्य कुमार अंशु ने कहा कि प्रदेश के सभी जनपद मुख्यालयों मे एक भोजपुरी भवन बनाने की मांग सरकार से करनी होगी। खुर्शीद आलम ने अपनी रचना सुनाते हुए कहा  "बान भोजपुरियन के बगिया सजावे / चला प्यार के गंगा हम बहाये"। अफजल अहमद ने कहा 'बदलत समय बदलत समाज बा। आपन त केहू हमके ना बुझात बा'। डा. राम विलास चौहान ने गांव का दृश्य अपनी कविता के माध्यम से प्रस्तुत किया । डा० सेराज अहमद ने कहा भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने पर ही भोजपुरियन के सम्मान मिलेगा । डा० शैलेश सिंह ने कविता वाचन करते हुए कहा 'भोजपुरी भाषा से सरधा के देन बा / सबका लगे कापी कलम देन वा । आई लिखी पढ़ी जा /
      स्व० डा० रामसेवक विकल  
भोजपुरी में आगे बढ़ी जा'।अध्यक्षीय काव्य पाठ करते हुए डा० फतेहचंद बेचैन ने कहा 'बिन दया के हे भैया हम कुछ ना बोल ना सकीला / बानी पर ताला लागल वा रउवा बोल सकीला' । अन्य वक्ताओं में डा० भोला प्रसाद आग्नेय, रमाशंकर मनहर, गया शंकर प्रेमी, देवेन्द्र यादव, पंकज श्रीवास्तव आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में आयोजक डॉ० आदित्य कुमार अंशु ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त्त किया।

विज्ञापन