शारदा नारायण मऊ में 14 लोगों ने किया रक्त महादान

स्वैच्छिक रक्तदान से हो रही जीवन रक्षा- डाॅ संजय सिंह 

मऊ। रविवार को शारदा नारायण हाॅस्पिटल में नोबेल पुरस्कार प्राप्तकर्ता कार्ल लैंडस्टीनर की जयंती पर विश्व रक्तदान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर 14 लोगों के स्वैच्छिक रक्तदान किया।
प्रसिद्ध चिकित्सक, संस्थान निदेशक डाॅ संजय सिंह ने रविवार को शारदा नारायण हाॅस्पिटल में अपने संबोधन में कहा कि गंभीर मरीजों के लिए बिना किसी स्वार्थ के लिए किया जाने वाला रक्तदान ही महादान है। एक रक्तदान से तीन लोगों की ज़िन्दगी बचती है। ए,बी,ओ रक्त समूह की खोज करने वाले नोबेल पुरस्कार प्राप्तकर्ता कार्ल लैंडस्टीनर की जयंती पर विश्व रक्तदान दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य सुरक्षित रक्त और रक्त उत्पादों की आवश्यकता के बारे में वैश्विक स्तर पर जागरुक करने के साथ जीवन रक्षकों को सम्मानित करना है। 
मेडिकल डायरेक्टर डाॅ सुजीत सिंह ने बताया कि दुर्घटनाओं, आपात स्थिति, प्रसव संबंधी जटिलताओं, कैंसर उपचार व थैलेसिमिया जैसी गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए सुरक्षित रक्त की निरंतर आवश्यकता होती है। 18 से 65 वर्ष के बीच जिसका वजन 45-50 के बीच और हिमोग्लोबिन सामान्य हो वह ब्लड दे सकता है। रक्त किसी कारखाने में नहीं बन सकता इसलिए स्वैच्छिक रक्तदान करना किसी भी मरीज की जिंदगी के लिए वरदान सिद्ध हो सकता हैै। 

विज्ञापन