मऊ। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सत्र 2025-26 में अंडर-16 पुरुष वर्ग का जोनल ट्रायल आगामी 15-16 जून को प्रयागराज में संपन्न कराया जाएगा।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डाॅ संजय सिंह ने बताया कि 15 जून को गाजीपुर का सामना वाराणसी टीम के साथ वीबीपीएस झलावा पर होगा। गाजीपुर का दूसरा मुकाबला इलाहाबाद बी के साथ केपी कालेज ग्राउंड पर खेला जाएगा। गाजीपुर मंडल की मुख्य टीम में देवरिया से चंद्रशेखर, आर्यन यादव, तथा मानस चौहान मऊ से आर्यन सिंह, विनायक राय व सूर्य प्रकाश यादव, आजमगढ़ से नितिन प्रजापति, हर्ष पाठक, अक्षत चतुर्वेदी एवं प्रियांशु सिंह तथा बलिया से आनंद यादव, आकाश यादव व अब्दुल रहीम को चयनित किया गया है। डाॅ सिंह ने बताया कि अतरिक्त खिलाड़ी के रुप में आजमगढ़ से कुशाग्र यादव व राजयोगम पी यादव गाजीपुर से अंकित दुबे और बलिया से प्रियांशु कुमार तथा आयुष सिंह को चयनित किया गया है।



