बेल्थरा रोड के श्री मानस मंदिर में तृतीय वार्षिकोत्सव एवं भव्य भंडारे का आयोजन 25-26 जून को

रिपोर्ट - ओमप्रकाश सिंह 

बेल्थरा रोड (बलिया)। रेलवे चौराहा स्थित श्री मानस मंदिर उद्यान सेवा ट्रस्ट द्वारा श्री मानस मंदिर के तृतीय वार्षिकोत्सव का आयोजन 25 एवं 26 जून 2026 को श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भव्य भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।

आयोजन समिति के अनुसार, 25 जून (गुरुवार) को प्रातः वैदिक पूजन एवं श्री हरिकीर्तन का शुभारंभ होगा, जबकि सायंकाल भव्य आरती संपन्न होगी। वहीं, 26 जून (शुक्रवार) को प्रातः वैदिक पूजन, हवन एवं पूर्णाहुति के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर 26 जून को सायं 7 बजे से श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है। ट्रस्ट की ओर से क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।

श्री मानस मंदिर उद्यान सेवा ट्रस्ट के महामंत्री एवं आयोजन से जुड़े वैजनाथ प्रसाद साहू ने बताया कि यह आयोजन धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और जनसहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा।
विज्ञापन