26 जून को बेल्थरा रोड में मोहर्रम पर जनरेटर से स्ट्रीट लाइट जलाने की मांग

बेल्थरा रोड, बलिया। नगर पंचायत बेल्थरा रोड में 26 जून शुक्रवार को मोहर्रम पर शाम 7:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक जनरेटर द्वारा स्ट्रीट लाइट जलाने की मांग को लेकर सुभासपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष आतिफ जमील द्वारा आज उप जिलाधिकारी बेल्थरा रोड शरद चौधरी को एक ज्ञापन सौंपा गया। 
ज्ञापन में आतिफ जमील ने उपजिलाधिकारी को दिए पत्रक में उल्लेख किया है कि नगर पंचायत बेल्थरा रोड द्वारा नगर में बिजली नहीं रहने पर प्रतिदिन जनरेटर द्वारा स्ट्रीट लाइट एक निश्चित समयावधि तक जलाई जाती है। चूंकि सुरक्षा के दृष्टिगत नगर में विद्युत विभाग द्वारा मोहर्रम पर विद्युत सप्लाई काट दी जाती है। इस दरमियान उन्होंने सायं 7:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक जनरेटर द्वारा स्ट्रीट लाइट जलाने हेतु नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित करने का आग्रह किया है जिससे मोहर्रम और नगर में आयोजित भव्य भंडारे को सुचारू रूप से चलाया जा सके।

विज्ञापन