पुलिस मुठभेड़ में हत्या के प्रयास में शामिल 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफतार

बलिया जिले की दोकटी थाना पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में मिली बड़ी सफलता 
बलिया। थाना दोकटी व एसओजी जनपद बलिया की संयुक्त टीम द्वारा 25 हजार रुपए के एक इनामिया बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया, पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा ने एक वीडियो बयान जारी करते हुए देर रात हुई पुलिस मुठभेड़ के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 
शुक्रवार (05.06.2026) को लगभग 23.05 बजे थाना दोकटी पुलिस रात्रि गश्त में मामूर थी कि मुखबिर खास की सूचना पर दोकटी ढाला के पास पुलिस घेराबंदी में हत्या के प्रयास से संबन्धित एक इनामिया वांछित अभियुक्त द्वारा अपने को पुलिस से घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया गया, पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में बदमाश धीरज सिंह पुत्र बलमेश्वर सिंह उर्फ मोहर सिंह निवासी ग्राम लक्ष्मण छपरा थाना दोकटी जनपद बलिया (उम्र करीब 26 वर्ष) के बाएं पैर में गोली लगी है। पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि घायल बदमाश 22 मार्च 2026 को सुजीत कुमार सिंह पुत्र स्व० रामनारायण सिंह निवासी लक्ष्मणछपरा थाना दोकटी जनपद बलिया की हत्या करने की नीयत से धारदार हथियार से जानलेवा हमला करके भाग गया था । मुठभेड़ में घायल बदमाश धीरज सिंह पुत्र बलमेश्वर सिंह उर्फ मोहर सिंह निवासी ग्राम लक्ष्मण छपरा थाना दोकटी जनपद बलिया को ईलाज हेतु तत्काल पुलिस टीम द्वारा सीएचसी सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उसका ईलाज चल रहा है। पकड़े गये बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 एक खोखा व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है । पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


विज्ञापन