सीडी कंप्यूटर इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के निदेशक ने संस्था के बच्चों में बांटा बैग

संस्थान के निदेशक अतुल यादव की अतुलनीय पहल

बलिया। बेल्थरा रोड क्षेत्र के मालीपुर कैंप स्थित सीडी कंप्यूटर इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के निदेशक अतुल यादव ने अपना 24 वां जन्मदिन बच्चों के बीच केक काटकर मनाया। इस अवसर पर निदेशक अतुल यादव ने संस्थान के लगभग डेढ़ सौ बच्चों को भेंट स्वरूप पिट्ठू बैग प्रदान किया।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान में बैग वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यापक अशोक कुमार यादव और अपने पिताश्री विनोद यादव के साथ निदेशक अतुल यादव द्वारा केक काटकर किया गया।
आपको बताते चलें कि आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर शिक्षा सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है, यह न केवल आपके तकनीकी ज्ञान और कार्य कुशलता को बढ़ाती है बल्कि शिक्षा, व्यापार और संचार जैसे क्षेत्रों में रोजगार के बेहतरीन अवसर भी प्रदान करती है। 
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक अतुल यादव ने कहा कि कंप्यूटर शिक्षा से संबंधित कोर्सेज जैसे बेसिक कंप्यूटर कोर्स या प्रोग्रामिंग के बारे में अधिक जानकारी के लिए संस्थान में आकर मिल सकते हैं उन्होंने अपने जन्मदिन पर संस्थान से संबंधित सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। 
इस अवसर पर प्रमुख रूप से लल्लन यादव, आशुतोष यादव, नितेश यादव, कृष्णा गिरि, अमित पटेल, अभिषेक यादव, कौशल कुमार, रोहित गुप्ता, कुमकुम यादव, प्रिया यादव, अमृता यादव, पुष्पा, निधि सहित सैकड़ो बच्चे उपस्थित रहे।



विज्ञापन