पीआरवी संग रील बनाना रील बाज युवक पर पड़ा भारी, जाना पड़ा जेल

बलिया जिले की दुबहड़ पुलिस ने पुलिस वाहन के साथ अनधिकृत रूप से रील/वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक को लिया हिरासत में 
 
बलिया। जिले में पीआरवी (112 पुलिस वाहन) के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना उस समय भारी पड़ गया जब जिले की दुबहड़ थाना पुलिस ने पहचान कर हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार 21 मई 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा पीआरवी वाहन के ऊपर चढ़कर रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था ।
उक्त रील को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त होने पर जांचोपरान्त ज्ञात हुआ कि थाना दुबहड़ की पीआरवी-5420 पर बनाया गया है, दुबहड़ थाना पुलिस व सोशल मीडिया के कंटेट के सहयोग से रील बनाने वाले की पहचान नीरज राम पुत्र मन्नू राम निवासी नगवां थाना दुबहड़ जनपद बलिया के रूप में हुई । वायरल रील के सम्बन्ध में पीआरवी-5420 पर नियुक्त आरक्षी मन्नू कुमार के तहरीर के आधार पर थाना दुबहड़ में मु०अ०सं/- 51/2026 धारा 329(3), 221 एवं 352 बीएनएस पंजीकृत कराया गया । उपरोक्त मुकदमे से सम्बन्धित एक नफर अभियुक्त नीरज राम पुत्र मन्नू राम निवासी नगवां थाना दुबहड़ जनपद बलिया को आज बुधवार (03.06.2026) को पुलिस हिरासत में लेकर धारा 107/126/135 बीएनएस की कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष भेज दिया गया ।




विज्ञापन