विश्वकर्मा महासभा और श्री विश्वकर्मा सेवा समिति ने विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बेल्थरा रोड, बलिया। विश्वकर्मा महासभा और श्री विश्वकर्मा सेवा समिति बेल्थरा रोड के संयुक्त तत्वावधान में आज विभिन्न मांगों को लेकर एक पत्रक उपजिलाधिकारी बेल्थरा रोड को सौंपा गया। 
ज्ञापन में उपजिलाधिकारी से ग्रामीण और नगर क्षेत्र में बसे भूमिहीन विश्वकर्मा समाज के लोगों को आवासीय पट्टे और तिरनई निवासी ईश्वर शर्मा के राशन कार्ड से संबंधित पत्रक सौंपा गया जिस पर उपजिलाधिकारी द्वारा पूर्ति निरीक्षक को बुलाकर तत्काल कार्यवाही कराया गया।
इस अवसर पर भाजपा नेता, प्रदेश अध्यक्ष विश्वकर्मा महासभा मार्कण्डेय शर्मा ने कहा कि हमारे संगठन के मिशन में ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों बसे भूमिहीन लोहार और बढ़ई समाज के लोगों को तीन तीन डिसमिल आवासीय पट्टा उपलब्ध कराए जाने की मांग प्रमुख है जिससे अपना उद्योग धंधा करके परिवार का भरण पोषण कर सके। उन्होंने विश्वकर्मा समाज से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर पहुंचाने की अपील की।
ज्ञापन देने वालों में अश्वनी शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा, विशाल शर्मा युवा जिलाध्यक्ष, सुरेश शर्मा (साधु जी ), गुलाब चंद शर्मा, डॉ शिवमंगल शर्मा, डॉ हरे राम शर्मा, भुवनेश्वर शर्मा, जय प्रकाश शर्मा, रोशन शर्मा, कैलाश शर्मा, डॉ दीनानाथ, राम उग्रह शर्मा, मुरारी शर्मा, मदन शर्मा एडवोकेट, संदीप शर्मा एडवोकेट, हीरामन शर्मा, मुना शर्मा, मनोज शर्मा, धीरज शर्मा, हीरालाल शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, कमल शर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहे।

विज्ञापन