कर्मयोगी बाबा रामधारी एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाया छायादार और फलदार पौधे

रिपोर्ट - घनश्याम शर्मा 
बेल्थरा रोड, बलिया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज शुक्रवार 5 जून को कर्मयोगी बाबा रामधारी एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में खैरा खास स्थित खैरा मठ पर पौधारोपण किया गया।
आपको बताते चलें कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की थीम "प्रकृति से प्रेरित। जलवायु के लिए। हमारे भविष्य के लिए।" (Inspired by Nature. For Climate. For Our Future.) है। यह वैश्विक अभियान तत्काल जलवायु कार्रवाई, पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली और एक सुरक्षित ग्रह के लिए सामूहिक जिम्मेदारी पर केंद्रित है।
पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने हेतु आज कर्मयोगी बाबा रामधारी एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बेल्थरा रोड क्षेत्र के खैरा खास स्थित अति प्राचीन मठ में छायादार और फलदार 
(छितवन, पीपल और आम) वृक्षों के पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर संस्था के सदस्य प्रशांत रंजन यादव ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए प्रकृति प्रदत्त अत्यंत ही अनमोल उपहार हैं, इनके संरक्षण की हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। वृक्ष लगाना उतना महत्वपूर्ण नहीं जितना इनका संरक्षण।
पौधारोपण के समय प्रमुख रूप से आदित्य नारायण, मनीष जायसवाल, राहुल कुमार, सुशील कुमार खैरा मठ सदस्य तथा वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।


विज्ञापन