कर्म योगी बाबा रामधारी एजुकेशनल एंड चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कल मंगलवार को विशाल भंडारा

बेल्थरा रोड, बलिया। "बड़े मंगल" के उपलक्ष्य में कल मंगलवार को बेल्थरा रोड के चौधरी चरण सिंह तिराहा ( त्रिमुहानी पर) पर कर्म योगी बाबा रामधारी एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। 
आपको बताते चलें कि कर्म योगी बाबा रामधारी एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट "हमारा संकल्प- समाज का उत्थान" को अपना उद्देश्य मानते हुए शिक्षा के विस्तार, स्वास्थ्य सेवा, भोजन सेवा व पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से राष्ट्र सेवा सहित समाज के उत्थान में लगा हुआ है।
हर दिन सेवा, हर पल समर्पण, हर कार्य में जनकल्याण को समर्पित संस्था द्वारा "बड़े मंगल" के उपलक्ष्य में कल मंगलवार को भव्य प्रसाद वितरण व भंडारे का आयोजन किया गया है।
संस्था के मुखिया प्रशांत रंजन यादव ने अधिक से अधिक संख्या में भंडारे में उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।


विज्ञापन