मंडल रेल प्रबंधक पहुंचे मऊ, किया रेलवे स्टेशन के विकास एवं आधुनिकीकरण कार्यों की प्रगति का निरीक्षण

मऊ। 15 जून, 2026। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने अपने मंडलीय अधिकारियों के साथ आज दिनांक 15 जून 2026 को वाराणसी मंडल के औंड़िहार-भटनी रेल खंड पर स्थित मऊ जं. स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशन के विकास एवं आधुनिकीकरण कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने स्टेशन परिसर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया गया तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन भवन, यात्री प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, दिव्यांगजन सुविधाएं, पार्किंग क्षेत्र, यात्री सूचना प्रणाली, प्रकाश व्यवस्था एवं स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। साथ ही यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चल रहे निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने 
 संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप तथा समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएं। उन्होंने यात्री सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त, सुगम, सुरक्षित एवं यात्री-अनुकूल बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। योजना के पूर्ण होने पर यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्राप्त होगा तथा स्टेशन क्षेत्र के समग्र विकास को भी गति मिलेगी। 
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय विकास सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर विनीत कुमार, वरिष्ठ मंडल सिंगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर यशवीर सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (C&W) अभिनव पाठक, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस रामकृष्णन, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ENHM) अभिषेक राय वरिष्ठ मंडल विधुत इंजीनियर सौरभ राठौर, मंडल परिचालन प्रबंधक रमेश पाण्डेय, सहायक मंडल इंजीनियर मऊ सुनील पाण्डेय, कोचिंग डिपो अधिकारी सद्दाम हुसैन सहित वरिष्ठ पर्वेक्षक उपस्थित थे।


विज्ञापन