जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन

बलिया। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के प्रभारी सचिव/ सिविल जज (सी.डि.), सुश्री गार्गी शर्मा के आदेशानुसार श्रम विभाग के सौजन्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया के तत्वावधान शुक्रवार को शहर कदम चौराहा बलिया में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के अधिकारों के विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया की ओर से पैरालीगल वालेन्टियर्स राजीव कुमार शास्त्री एवं विमलेश कुमार द्वारा असंगठित क्षेत्र के मजूदरो के अधिकारों के विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस विषय पर जानकारी देते हुये उपस्थित मजदूरों को बताया गया की श्रमिकों को उनके अधिकारों जैसे कार्य की उचित स्थिति तथा सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। 
उपस्थित मजदूरों को शोषण से बचाव हेतु बताया गया जिसमें न्यूनतम मजदूरी न मिलने, कार्यस्थल पर शोषण या अवैध बंधुआ मजदूरी के मामलों में त्वरित कानूनी सहायता हेतु जागरूक किया गया। मजदूरों को केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर श्रम विभाग के कर्मचारी श्री चंदन गुप्ता व विकास चौधरी एवं मजदूर उपस्थित रहे।



विज्ञापन