कोहबर प्रकाशन एवं नवपल्लव बुक्स द्वारा लॉन्च हुई हिंदी साहित्य की वेबसाइट में बलिया जनपद के तीन साहित्यकारों का नाम जुड़ने से साहित्य जगत में हर्ष

बलिया। लखनऊ स्थित साहित्यिक प्रकाशन संस्थान कोहबर प्रकाशन और वितरक नवपल्लव बुक्स के संयुक्त प्रयास से बीते दिनों हिन्दी साहित्य के प्रचार प्रसार हेतु navpallavbooks.com नामक वेबसाइट लॉन्च की गई। हिंदी के उत्कृष्ट साहित्य को इंटरनेट के माध्यम से पाठकों और साहित्यकारों तक उपलब्ध कराने की दिशा में यह सराहनीय पहल है। 
आपको बताते चलें कि इस वेबसाइट में जनपद बलिया के इसारी सलेमपुर ग्रामसभा से एक ही परिवार के तीन साहित्यकारों को स्थान दिया गया है। जिसमें भोजपुरी, हिंदी और बंगला के प्रख्यात साहित्यकार डॉ० रामसेवक विकल, उनके ज्येष्ठ पुत्र एवं हिन्दी तथा भोजपुरी के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ० आदित्य कुमार अंशु तथा पौत्र आनन्द कुमार, जो कि हिंदी भाषा के साहित्यकार, कला समीक्षक और साहित्य समीक्षा संस्था के संस्थापक हैं, तीनों व्यक्तियों का नाम जोड़ा गया है। इससे जनपद के साहित्यकारों में हर्ष व्याप्त है। डॉ भोला प्रसाद आग्नेय, डॉ फतेहचंद बेचैन, गया शंकर प्रेमी सहित कई अन्य साहित्यकारों ने बधाई दी है। ज्ञात हो कि पिछले वर्ष ही कोहबर प्रकाशन ने डॉ० रामसेवक विकल द्वारा रचित भोजपुरी लोकगीतों के संकलन "आखर" का प्रकाशन किया है। 



विज्ञापन