उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा हेतु विशेष ट्रेनों का संचालन

वाराणसी। 07 जून, 2026।
रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को ध्यान में रखते हुए परिक्षार्थियों की सुविधा हेतु बनारस-बलिया, वाराणसी सिटी-गोरखपुर एवं गोरखपुर-वाराणसी सिटी अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी चलाये जाने का निर्णय लिया गया है।
इन अनारक्षित विशेष गाड़ियों का संचलन 08 से 10 जून, 2026 तक निम्नवत किया जायेगा। 
*05112 बनारस-बलिया परीक्षा विशेष गाड़ी* 
08 से 09 जून, 2026 तक बनारस से 22:45 बजे प्रस्थान कर वाराणसी सिटी से 22:57 बजे, सारनाथ से 23:09 बजे, औंड़िहार से 23:55 बजे दूसरे दिन नंदगंज से 00:15 बजे, गाजीपुर सिटी से 00:35 बजे, युसूफपुर से 00:55 बजे, करीमुद्दीनपुर से 01:10 बजे, फेफना से 01:28 बजे छूटकर बलिया 01:45 बजे पहूँचेगी । 
*05149/05150 वाराणसी सिटी-गोरखपुर-वाराणसी सिटी परीक्षा विशेष गाड़ी* 
08 और 09 जून, 2026 तक वाराणसी सिटी से 19:30 बजे प्रस्थान कर औड़िहार से 20:10 बजे, मऊ जं. से 21:25 बजे, भटनी से 23:15 बजे एवं देवरिया सदर से 23:55 बजे छूटकर दूसरे दिन गोरखपुर 02:15 बजे पहुंचेगी तथा 09 और 10 जून, 2026 को गोरखपुर से 03:15 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 04:35 बजे, भटनी से 04:58 बजे एवं मऊ जं. से 06:25 बजे, औड़िहार से 08:20 बजे छूटकर 09:15 बजे वाराणसी सिटी पहुँचेगी। 
इस आशय की जानकारी अशोक कुमार जन सम्पर्क अधिकारी, वाराणसी द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति में गई है।

विज्ञापन