एक वर्षीय बछिया का सफल हर्निया ऑपरेशन, पशु एम्बुलेंस 1962 की टीम ने बचाई जान

रिपोर्ट- ओमप्रकाश सिंह 
बेल्थरा रोड, बलिया। जनपद के उधरन गांव निवासी गबर सिंह की लगभग एक वर्षीय बछिया हर्निया की गंभीर समस्या से पीड़ित थी। समय पर उपचार नहीं मिलने से उसकी स्थिति लगातार बिगड़ने की आशंका थी।
सूचना मिलने पर पशु एम्बुलेंस 1962 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम में मौजूद डॉ. अभय सिंह ने बछिया की जांच कर सफलतापूर्वक हर्निया का ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद बछिया की स्थिति सामान्य और स्वस्थ बताई जा रही है।
इस दौरान सहायक आशुतोष ने उपचार प्रक्रिया में महत्वपूर्ण सहयोग दिया, जबकि चालक राजकुमार ने पशु एम्बुलेंस को समय पर मौके तक पहुंचाकर सेवा कार्य को सफल बनाया।
बछिया के मालिक गबर सिंह ने पशु एम्बुलेंस 1962 की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर मिली चिकित्सकीय सहायता से उनकी बछिया की जान बच गई। 
ग्रामीणों ने भी पशु चिकित्सा विभाग और पशु एम्बुलेंस 1962 की त्वरित एवं समर्पित सेवा की सराहना की।
ग्रामीण क्षेत्रों में पशु एम्बुलेंस 1962 की यह सेवा पशुपालकों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो रही है, जिससे बीमार और घायल पशुओं को समय पर उपचार उपलब्ध हो रहा है।
विज्ञापन