बलिया में 25 हजार के इनामिया गैंगस्टर को नगरा पुलिस ने लिया हिरासत में

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार के कुशल नेतृत्व में नगरा पुलिस टीम ने 25 हजार के इनामिया गैंगस्टर को हिरासत में लेते माननीय न्यायालय भेज दिया।
बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार आज शनिवार (25.07.2026) को नगरा थाना से थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा हमराहियों उ०नि० पवन निगम, का० सुनील निषाद द्वारा मु०अ०स० 128/2026 धारा 2/3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना नगरा जनपद बलिया से सम्बन्धित अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर 25,000 रुपये के इनामिया गैंगस्टर अभियुक्त जगदीश ठाकुर उर्फ गुड्डु पुत्र जोगिन्द्र ठाकुर निवासी चरौंवां थाना भीमपुरा बलिया (उम्र करीब 37 वर्ष) के घर दबिश देकर पुलिस हिरासत में लिया गया। 
जिले के विभिन्न थानों में 26 मामलों में वांछित गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय बलिया भेज दिया गया।



विज्ञापन