थाना भीमपुरा पुलिस ने दहेज हत्या से सम्बन्धित दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

बलिया।थानाध्यक्ष भीमपुरा रंजीत विश्वकर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना भीमपुरा पुलिस टीम ने दहेज हत्या से सम्बन्धित दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार आज वृहस्पतिवार (16.07.2026) को थाना भीमपुरा पुलिस टीम के उ०नि० धर्मवीर यादव और कां० सौरभ तिवारी मुखबिर की सूचना पर मु०अ०सं०- 107/2026 धारा 85,80(2) बीएनएस व 3 /4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त विजेन्द्र कुमार पुत्र नन्दू निवासी अवराईं कला पाही थाना भीमपुरा जनपद बलिया (उम्र करीब 36 वर्ष) को अमावे गांव स्थित भट्ठा के पास से प्रातः 07.40 बजे और अभियुक्त विनोद कुमार पुत्र नन्दू निवासी अवराईं कला पाही थाना भीमपुरा जनपद बलिया (उम्र करीब 38 वर्ष) को उसके घर के बाहर से अपराह्न 12.25 बजे गिरफ्तार किया गया। 
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना भीमपुरा द्वारा विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया।



विज्ञापन