बेल्थरा रोड, बलिया। स्थानीय कृषि मंडी स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर परिसर में आज राज्य मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग उत्तर प्रदेश सरकार एवं सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश हंसराज विश्वकर्मा का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
किसी कार्यक्रम में देवरिया में शामिल होने के बाद आज बुधवार को उ०प्र० सरकार में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्य मंत्री एवं सदस्य विधान परिषद हंसराज विश्वकर्मा ने "श्री विश्वकर्मा सेवा समिति बेल्थरा रोड" के तत्वावधान में स्थानीय कृषि मंडी स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में पहुंच कर सर्व प्रथम भगवान श्री विश्वकर्मा का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया।
तत्पश्चात श्री विश्वकर्मा सेवा समिति बेल्थरा रोड के अध्यक्ष शिवमंगल शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय विश्वकर्मा बंधुओं ने मंत्री जी का विश्वकर्मा नामी दुपट्टा और माला पहनाकर स्वागत किया।
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि देवरिया से अपने समाज की मीटिंग से देश में नामी बागी बलिया के विश्वकर्मा वंशियों से मिलने आया हूं, जहां तक 2027 विधानसभा चुनाव की बात है तो हमारी पार्टी हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहती है और यह सब तैयारी का ही हिस्सा है। बूथ सम्मेलन की तैयारी चल रही है। जिसको लड़ना है वह तैयारी करें हम हम लोग (भाजपा के लोग) तो हमेशा तैयारी ही करते हैं। नीट पेपर लीक मामले के खिलाफ प्रदर्शन और पर्यावरण विद् सोनम वांगचुक के अनशन के मामले को टालते हुए उन्होंने कहा कि यह मामला केंद्र सरकार से संबंधित है, इस पर हम कुछ कह नहीं सकते। हमारे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बहुत ही अच्छे हैं। अयोध्या में चंदा चोरी मामले पर उन्होंने दो टूक कहा कि इसमें एस.आई.टी. का गठन हुआ है बहुत सारे लोग जेल गए हैं, आगे और भी कार्रवाई होगी। मैं भगवान श्री राम से यही कहूंगा कि इन्हें सद्बुद्धि दें और जहां तक सनातन की बात है तो कांग्रेस, बसपा, सपा सबको आप सभी लोग जानते हैं यदि विकास और विरासत की बात चलती है तो सबसे ज्यादा काम उस पर भाजपा ने ही किया है।
इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष दीनानाथ शर्मा, महामंत्री कमल कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष हरे राम शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, राम उग्रह शर्मा, गुलाब शर्मा, कमलेश शर्मा, नीबू लाल शर्मा, डा० रामू शर्मा, भुवनेश्वर शर्मा, अजीत शर्मा, मारकंडे शर्मा प्रदेश अध्यक्ष विश्वकर्मा महासभा, संतोष शर्मा, बिकाऊ शर्मा, बबलू शर्मा, सुधाकर शर्मा, पवन शर्मा, जय राम शर्मा, मुन्ना शर्मा, मिथिलेश शर्मा, घनश्याम शर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



