उभांव पुलिस ने घर में घुसकर महिला से छेड़खानी/मारपीट/जान से मारने की धमकी देने वाले एक अभियुक्त को लिया हिरासत में

बलिया। उभांव थाना पुलिस ने आज घर में घुसकर महिला से छेड़खानी/मारपीट/जान से मारने की धमकी देने वाले एक अभियुक्त को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार 12 जुलाई 2026 को आवेदिका ने थाना उभांव में लिखित प्रार्थना पत्र देकर शिकायत किया कि मेरे साथ गांव का ही पिन्टू राजभर उर्फ राजकुमार राजभर पुत्र रामप्रीत राजभर निवासी अवायां थाना उभांव जनपद बलिया ने मेरे घर में घुसकर मेरे साथ छेड़खानी, मारपीट, जान से मारने की धमकी दी।
उपरोक्त मामले सम्बन्धित मु०अ०सं० 162/2026 धारा 74,76,333,115(2),351(3) बीएनएस बनाम पिन्टू राजभर उर्फ राजकुमार राजभर पुत्र रामप्रीत राजभर निवासी अवायां थाना उभांव जनपद बलिया पंजीकृत करते हुए विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही थी।
इसी क्रम में आज बुधवार 15 जुलाई 2026 को थाना उभांव पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर उपरोक्त मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्त पिन्टू राजभर उर्फ राजकुमार को उ०नि० सुमित कुमार और का० अनिल सिंह द्वारा पूर्वाह्न लगभग 11.40 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध उभांव थाना पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया । 


विज्ञापन