बलिया पुलिस ने हत्या में वांछित एक अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

घायल अभियुक्त का रतसड़ सीएचसी में चल रहा इलाज 

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना गड़वार जनपद बलिया पुलिस टीम ने हत्या में वांछित एक अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल किया है। 
पुलिस मुठभेड़ के बाद हुई गिरफ्तारी के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा ने वीडियो बयान जारी करते हुए जानकारी दी है।
एएसपी (दक्षिणी) द्वारा जारी बयान के अनुसार 19 जुलाई 2026 की मध्यरात्रि लगभग 23.00 बजे थाना गड़वार पुलिस रात्रि गश्त/चेकिंग कर रही थी कि मुखबिर की सूचना पर रतसड़ मार्ग से नूरपुर जाने वाले सड़क मार्ग पर पुलिया के पास अभियुक्त सौरभ उपाध्याय पुत्र देवेन्द्र उपाध्याय निवासी ग्राम असनवार पंडितपुरा थाना गड़वार जनपद बलिया के द्वारा अपने को घीरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया गया, पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में बदमाश सौरभ उपाध्याय पुत्र देवेन्द्र उपाध्याय निवासी ग्राम असनवार पंडितपुरा थाना गड़वार जनपद बलिया (उम्र करीब 27 वर्ष) के दाहिने पैर में गोली लगी है। जिसे इलाज हेतु तत्काल पुलिस पार्टी द्वारा सीएचसी रतसड़ प्राथमिक उपचार हेतु भेजा गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। 
पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि अभियुक्त सौरभ उपाध्याय द्वारा अपने पुराने मुकदमें के गवाह विनोद उपाध्याय की साजिश के तहत अपने पिता देवेन्द्र उपाध्याय के कहने पर अपने साथियों गोविन्द चौहान, अरुण राजभर, सोनू चौहान, सूरज चौहान के साथ मिलकर हत्या की है। घायल बदमाश के पास से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिन्दा कारतूस .315 बोर व एक खोखा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ है। अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।



विज्ञापन