सेवा निवृत्त होने से पहले ही निधन, विभागीय अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
बेल्थरा रोड, बलिया। जनपद के उभांव थानांतर्गत ससना बहादुरपुर गांव निवासी, होमगार्ड जवान राजेन्द्र यादव (पहलवान) (59 वर्ष) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से परिजनों के साथ-साथ होमगार्ड विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई। वह सीयर कंपनी, थाना उभांव में तैनात थे और आगामी अगस्त माह में सेवानिवृत्त होने वाले थे।
परिजनों के अनुसार, 11 जुलाई 2026 को उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। इसके बाद 12 जुलाई को उन्हें उपचार के लिए बीएचयू, वाराणसी ले जाया गया। वहां इलाज के उपरांत चिकित्सकों ने 16 जुलाई को उन्हें घर भेज दिया। घर लौटने के अगले दिन 17 जुलाई 2026 को शाम लगभग 7:20 बजे उनका निधन हो गया।
शनिवार 18 जुलाई 2026 को तुर्तीपार घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े पुत्र अमरजीत यादव ने मुखाग्नि दी।
स्व० राजेन्द्र यादव अपने पीछे पत्नी पवित्री देवी, पुत्र अमरजीत यादव (30 वर्ष), बलवन्त यादव (28 वर्ष) एवं अरविन्द यादव (24 वर्ष) सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
निधन की सूचना मिलते ही होमगार्ड विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उनके पैतृक गांव पहुंचकर शोक-संतप्त परिवार से मिले और गहरी संवेदना व्यक्त की। अधिकारियों ने परिवार को इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग एवं सहायता का भरोसा भी दिलाया।
इस अवसर पर बीओ ओमकार यादव, पीसी दीना नाथ सिंह, रनर दिग्विजय नाथ दूबे, चन्द्र प्रताप सिंह विसेन, गिरीश तिवारी, शिवानन्द राम, श्रवण पटेल, हरे राम यादव, दिलीप गुप्ता, नागेन्द्र राम, लालबहादुर यादव, राजेन्द्र राम सहित अन्य होमगार्ड अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
भारत मीडिया परिवार की तरफ से भावभीनी श्रद्धांजलि।



