बेल्थरा रोड तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, अधिवक्ताओं के हित में नई शुरुआत का संकल्प


रिपोर्ट - ओमप्रकाश सिंह 
बेल्थरा रोड बलिया। तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन, बेल्थरा रोड के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को तहसील सभागार में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। 
समारोह में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही। नवगठित कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते हुए अधिवक्ताओं के सम्मान, अधिकारों की रक्षा तथा न्यायिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सीयर ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह उपस्थित रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण कुमार त्रिपाठी (पूर्व चेयरमैन एवं वर्तमान सदस्य, बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश) ने की। अतिथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अधिवक्ता समाज लोकतंत्र और न्यायपालिका का महत्वपूर्ण स्तंभ है तथा संगठन की मजबूती से अधिवक्ताओं के हितों की बेहतर ढंग से रक्षा की जा सकेगी।
इस अवसर पर अमरजीत सिंह एडवोकेट ने अध्यक्ष पद, दिलरोज अहमद एडवोकेट ने मंत्री/सचिव पद तथा प्रदीप कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। 
इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों में
संयुक्त मंत्री (प्रशासन) रामनारायण गुप्ता एडवोकेट, संयुक्त मंत्री (पुस्तकालय) जयप्रकाश यादव एडवोकेट, कोषाध्यक्ष विपिन यादव एडवोकेट, 
संयुक्त मंत्री (प्रकाशन) फैसल अहमद एडवोकेट, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम मु. अजहर अली एडवोकेट, कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय बंटेश बहादुर सिंह एडवोकेट, कनिष्ठ उपाध्यक्ष तृतीय विशाल सिंह एडवोकेट, 
कनिष्ठ उपाध्यक्ष चतुर्थ विजय कुमार एडवोकेट,कनिष्ठ उपाध्यक्ष पंचम पिंकी सिंह एडवोकेट, कार्यकारिणी सदस्य, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अब्दुर रहमान, कैलाश त्रिपाठी, जावेद अनवर, विनोद शर्मा एवं विद्याभूषण गुप्ता तथा 
कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मोइन खान, बृजेश सिंह, प्रदीप कुमार पाण्डेय, संदीप कुमार शर्मा, चन्दन गुप्ता एवं सुधीर मिश्रा ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
अपने संबोधन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान, संगठन की एकता और न्यायिक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के हित सर्वोपरि रहेंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
समारोह के अंत में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
विज्ञापन