जिला स्तरीय चयन राज्य कर्मचारी भी विभिन्न खेलों में दे सकेंगे ट्रायल

बलिया। जिला क्रीड़ा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य कर्मचारियों के लिए निर्धारित खेलों में आयोजित होने वाली जिला/मंडल/प्रदेश स्तरीय चयन /ट्रायल्स का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत जिला खेल कार्यालय, बलिया द्वारा टेनिस, वॉलीबॉल, तैराकी, बास्केटबॉल, बैडमिंटन टेबल- टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन एंड बैस्टफिजिक, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावर लिफ्टिंग, क्रिकेट, हॉकी, खो- खो एवं योगासन खेलों के जिला स्तरीय चयन/ ट्रायल्स का आयोजन 6 अगस्त, 2026 को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, बलिया में प्रातः 10:00 बजे से किया जायेगा। उपरोक्त खेलों के चयन/ ट्रायल्स में ऑटोनॉमस बॉडी, ( परिषद /बोर्ड/ नगर निगम /पंचायत /पुलिस विभाग के कर्मचारी/ अध्यापक /सहायक अध्यापक आदि) को छोड़कर पूर्ण रूप से सरकारी राज्य कर्मचारी भाग ले सकते हैं । अतः सरकारी विभागों के कार्यालयाध्यक्षों से अपेक्षा है कि इसका विशेष ध्यान देते हुए ही उपरोक्त चयन/ ट्रायल्स में भाग लेने हेतु इच्छुक अपने संबंधित अधिकारियों /कर्मचारियों को कार्यमुक्त करते हुए उपरोक्त चयन/ट्रायल्स में भाग लेने हेतु निर्देशित करने का कष्ट करें । सिविल सर्विसेज चयन /ट्रायल्स में भाग लेने वाले सरकारी अधिकारियों/ कर्मचारियों को अपने विभाग द्वारा जारी किए गए कार्यमुक्त संबंधित प्रमाण पत्र एवं आई.डी. की छायाप्रति सहित चयन /ट्रायल्स में प्रतिभाग करने से पूर्व प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।


विज्ञापन