पीएचसी चिलकहर में नवजात बालिकाओं के सम्मान में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम

बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद के निर्देश के क्रम में तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार पौत्स्यायन के मार्गदर्शन में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित हब फॉर इंपावरमेंट ऑफ वीमेन (HEW) के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चिलकहर में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत नवजात बालिकाओं एवं उनकी माताओं का सम्मान किया गया तथा नवजात बालिकाओं को बेबी किट, नवजात शिशु के कपड़े, डायपर, मच्छरदानी, मिष्ठान एवं जलपान वितरित किया गया। साथ ही उपस्थित परिवारों को बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा एवं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं की जानकारी दी गई। 
इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशान्त कुमार , बीसीपीएम मिथलेश कुमार , बीपीएम रिंकू सिंह, डीएमसी अंजली सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट निकिता सिंह, पूनम राजभर व स्टाफ नर्स , एएनएम, आशा, सुमेश कुमार सहित अस्पताल के चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने नवजात बालिकाओं एवं उनके परिजनों को शुभकामनाएँ देते हुए बेटियों के सम्मान, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण का संदेश दिया। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित यह पहल समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने, लिंग समानता को बढ़ावा देने तथा "बेटी है तो भविष्य है" के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

विज्ञापन