बेल्थरा रोड, बलिया। बेल्थरा रोड की सरजमीं का एक और कामयाब और चमकता सितारा फरहान आलम अंसारी जो पहले नगर पंचायत बेल्थरा रोड के वार्ड नंबर 3 अमूरतानी मुहल्ला के निवासी थे, वर्तमान में वार्ड नंबर 1, पानी टंकी के पास रहते हैं, ने NEET (UG) 2026 में 571 अंक, 98.84 पर्सेंटाइल तथा ऑल इंडिया रैंक 22,732 हासिल कर बेल्थरा रोड सहित बलिया जनपद का नाम रौशन किया है।
आपको बताते चलें कि फरहान आलम की यह उपलब्धि युवाओं के लिए और भी प्रेरणादायक है क्योंकि कुछ महीने पहले ही उनके सर से उनके पिता का साया उठ गया है। इन विपरीत परिस्थितियों में भी फरहान ने हिम्मत नहीं हारी और अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया।
फरहान आलम को इस शानदार कामयाबी पर भारत मीडिया परिवार की तरफ से हार्दिक बधाई और उज्जवल भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं।



