रेलवे सुरक्षा बल और सीआईबी की बड़ी कार्रवाई, चोरी का माल सहित चोरी में शामिल 6 चोरों को धर दबोचा

गाड़ी संख्या 15003 चौरी चौरा एक्सप्रेस के SLR से चोरी हुई रेल संपत्ति तीन दिन में हुई बरामद, छह अभियुक्त गिरफ्तार

वाराणसी, 24 अगस्त, 2026। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश में एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पंकज चुघ के नेतृत्व में वाराणसी मंडल रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेल सम्पति की सुरक्षा, अवैध गतिविधियों की रोकथाम निरन्तर तत्परता से किया जा रहा है । इसी क्रम में गाड़ी संख्या 15003 चौरी चौरा एक्सप्रेस के SLR से चोरी हुई बुकशुदा रेल संपत्ति को घटना के मात्र तीन दिनों में बरामद कर लिया तथा चोरी के मामले में कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
आपको बताते चलें कि 20 अगस्त, 2026 को सलेमपुर-पिवकोल स्टेशनों के मध्य गाड़ी संख्या 15003 चौरी चौरा एक्सप्रेस के पिछले SLR से बुकशुदा पान मसाला के चोरी होने की सूचना पर RPF पोस्ट भटनी में मु.अ.सं. 01/2026, धारा 3 RP (UP) Act के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।
वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, वाराणसी एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त, छपरा के दिशा-निर्देशन में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट भटनी एवं CIB टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए रविवार (23 अगस्त 2026) को चोरी की गई रेल संपत्ति के कुल 06 बंडल पान मसाला, कीमत ₹10,002/-, बरामद किए। साथ ही चोरी का माल ले जाने में प्रयुक्त टाटा मैजिक लोडर संख्या BR-28-GB-0631 को जब्त किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में राजेश कुमार, कन्हैया, संतोष दुबे, भीमबाबू, मुन्ना प्रसाद एवं सरजू प्रजापति शामिल हैं। इनमें मुन्ना प्रसाद चोरी के माल का खरीदार तथा सरजू प्रजापति प्रयुक्त वाहन का स्वामी एवं चालक है।
इस कार्रवाई में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पोस्ट भटनी एवं CIB टीम के उप निरीक्षक उमाकांत मिश्रा, उप निरीक्षक कप्तान सिंह, उप निरीक्षक अवनीश कुमार राय, हेड कांस्टेबल रामशकल, हेड कांस्टेबल अखिलेश्वर कुशवाहा, कांस्टेबल अनुराग प्रताप सिंह एवं कांस्टेबल सुनील कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन