बेल्थरा रोड, बलिया। उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक उभांव दिनेश पाठक के कुशल नेतृत्व में आज सोमवार (24.08.2026) को थाना उभांव उ०नि० रामजतन सोनकर और का० दीपक यादव द्वारा माननीय न्यायालय जे०एम० द्वितीय जनपद बलिया द्वारा जारी गैर जमानती वारंट की धारा 452,323,504 से सम्बन्धित वारंटियों/अभियुक्तों राम अवध यादव पुत्र स्व० डोमा यादव और विनोद यादव पुत्र स्व० डोमा यादव दोनों निवासी ससना बहादुरपुर थाना उभांव जनपद बलिया के घर दविश दी गयी, दोनों वारंटी अपने घर पर मौजूद मिले जिन्हें गिरफ्तारी का कारण और वारंट से अवगत कराते हुए गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार दोनों वारंटियों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय बलिया भेज दिया गया।



