बेल्थरा रोड, बलिया। उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक के कुशल नेतृत्व मे थाना उभांव पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो में बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार 13 मार्च 2026 को उभांव थाने पर वादिनी द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि वादिनी की नाबालिग पुत्री को मनीष गौंड पुत्र पप्पू गौंड निवासी माथापार थाना सिकंदरपुर जनपद बलिया बहला फुसलाकर भगा ले गया है । जिसके सम्बन्ध में उभांव थाने में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही थी ।
इसी क्रम में आज वृहस्पतिवार (06.08.2026) को थाना उभांव पुलिस टीम के उ०नि० सुमित कुमार और रि० का० प्रिंस कुमार सिंह द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मनीष गौंड पुत्र पप्पू गौंड निवासी माथापार थाना सिकंदरपुर जनपद बलिया को उसके घर माथापार से समय सुबह 08.05 बजे गिरफ्तार किया गया। अपहृता/पीड़िता को पूर्व में ही सकुशल बरामद कर लिया गया था तथा पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 87,137(2),65(2) बीएनएस व 5M/6 पाॅक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी, गिरफ्तार अभियुक्त मनीष गौड़ के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया ।



