मऊ। नगर पालिका परिसर में शारदा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में गुरुवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 103 लोगों के स्वास्थ्य की जांच एवं परामर्श प्रदान किया गया।
शिविर के दौरान मरीजों की ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर (बीपी), पीएफटी (फेफड़ों की कार्यक्षमता जांच) तथा नेत्र परीक्षण सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गईं। इसके अलावा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया।
शिविर में न्यूरो सर्जन सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उपस्थित रही, जिन्होंने मरीजों की समस्याओं को सुनकर उचित परामर्श दिया। जांच के उपरांत जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।शारदा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। शिविर में स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और इस पहल की सराहना की।



