उभांव पुलिस और साइबर सेल ने धोखाधड़ी/ठगी से निकाली गई धनराशि को होल्ड कराते हुए एक लाख रूपये आवेदक के खाते में कराया वापस

बेल्थरा रोड, बलिया। उभांव पुलिस और उभांव साइबर सेल ने धोखाधड़ी/ठगी से निकाली गई धनराशि को होल्ड कराते हुए एक लाख रूपये आवेदक के खाते में वापस कराने में बड़ी सफलता हासिल किया है। आपको बताते चलें कि आवेदक संजय कुमार गुप्ता पुत्र स्व० दीपचन्द निवासी बस स्टेशन गली थाना उभांव जनपद बलिया द्वारा थाना उभांव बलिया में आकर शिकायत दर्ज करायी गयी थी। 
दी गई शिकायत के अनुसार शिकायतकर्ता संजय कुमार गुप्ता के बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से पिछले वर्ष 07 अक्टूबर 2025 को फर्जी तरीके से 1,00,000/- रुपये स्थानान्तरण करा लिया गया था ।
प्रभारी निरीक्षक उभांव दिनेश पाठक के कुशल नेतृत्व में थाना उभांव जनपद बलिया द्वारा शिकायत को साइबर प्रभारी सूर्य प्रकाश दूबे थाना उभांव व टीम द्वारा संज्ञान लेते हुए एन.सी.आर.पी. पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए पैसा होल्ड कराया गया तथा आवेदक द्वारा माननीय न्यायालय से प्राप्त अनुतोष के आधार पर आवेदक संजय कुमार गुप्ता के खाते में कुल 1,00,000/- (एक लाख) रूपये को वापस कराया गया।
आवेदक संजय कुमार गुप्ता थाना उभांव ने बलिया पुलिस की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया ।
धनराशि वापस/बरामद कराने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक, सूर्यप्रकाश दूबे साइबर प्रभारी, क०अ० राकेश यादव और का० विजय नारायण सिंह शामिल रहे।



विज्ञापन