बलिया। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर की संस्तुति पर पार्टी की महासचिव डॉ नूतन ठाकुर ने अनुभवी राजनैतिक शख्सियत ओम प्रकाश गिरी को बलिया में पार्टी का नया जिला अध्यक्ष बनाया है।
ओम प्रकाश गिरी जमीनी स्तर पर सक्रिय एक सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता हैं, उन्होंने लंबे समय से लोगों के अधिकारों के लिए काम किया है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने ओम प्रकाश गिरी को बलिया जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद कहा कि वह पार्टी के अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के विरोध तथा आम नागरिक के अधिकारों के संघर्ष के मूल मुद्दों को बलिया में आगे बढ़ाएंगे।
ओम प्रकाश गिरी को बलिया जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद आजाद अधिकार सेना के कार्यकर्ताओं में हर्ष जताया है।



