बलिया में "आपरेशन लंगड़ा", पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल, साथी सहित पुलिस हिरासत में

भीमपुरा पुलिस द्वारा गांव-गांव घूमकर महिलाओं के गहने व पुराने पीतल के बर्तन साफ करने के बहाने महिलाओं के आभूषण चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई 


बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना भीमपुरा जनपद बलिया पुलिस टीम को महिलाओं के गहने साफ करने के बहाने गहने चोरी करने से संबंधित दो अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। देर रात हुई कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है जिसका इलाज सीएचसी नगरा में चल रहा है।
घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला ने वीडियो बयान जारी करते हुए बताया कि वृहस्पतिवार 27.08.2026 को समय लगभग 23.40 बजे थाना भीमपुरा पुलिस रात्रि गश्त/चेकिंग में लगी हुई थी कि मुखबिर खास की सूचना पर इब्राहिम पट्टी उधरन मार्ग पर प्रेमरजा गांव के पास अभियुक्त अरविन्द सोनी पुत्र स्व० सीताराम सोनी निवासी वार्ड नं० 12 पंचवीर थाना साहेबपुर कमाल जिला बेगुसराय बिहार (उम्र करीब 42 वर्ष) द्वारा अपने को पुलिस टीम से घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया गया, पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में बदमाश अरविन्द सोनी के दाहिने पैर में गोली लगी है जिसे इलाज हेतु तत्काल पुलिस द्वारा सीएचसी नगरा प्राथमिक उपचार हेतु भेजा गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं उसका एक अन्य साथी/पुत्र पंकज सोनी पुत्र अरविन्द सोनी निवासी वार्ड नं०12 पंचवीर थाना साहेबपुर कमाल जिला बेगुसराय बिहार (उम्र करीब 19 वर्ष) को मौके से गिरफ्तार किया गया पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि उन दोनों ने मिलकर 21 अगस्त 2026 व 24 अगस्त 2026 को गांव-गांव घूमकर महिलाओं के गहने व पुराने पीतल के बर्तन साफ करने के बहाने महिलाओं के आभूषण चोरी करने की घटनाएं कारित की है। अभियुक्तों के पास से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिन्दा कारतूस .315 बोर व एक खोखा कारतूस .315 बोर तथा चोरी के 03 पीली धातु के आभूषण, 15600 रुपये नगद व एक मोटरसाईकिल बरामद हुआ है। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु सीएचसी नगरा ले जाया गया, जहां पर घायल की स्थिति सामान्य है। अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है ।

विज्ञापन