प्रशासन कंट्रोल रूम स्थापित कर स्थिति को अंडर कंट्रोल कर राहत सामग्री जरुरतमंदों तक पहुंचाने में मुस्तैद
बलिया। तहसील बलिया के ग्राम मुड़ाडीह एवं शहर के वार्ड नं०-11 में बाढ़ का पानी आबादी क्षेत्र में फैल गया है। तहसील बॉसडीह में ग्राम भोजपुरवा, दियरा भागर, कचनार व चकविलियम की आबादी में बाढ़ का पानी आ चुका है। तहसील बैरिया के ग्राम गोपालनगर टाड़ी, देवपुर मठिया व चॉददियर के आबादी क्षेत्र में बाढ़ का पानी आ चुका है। अभी तक बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों को कुल 1100 राशन किट वितरित किया जा चुका है। 5040 दवाओं का किट जिसमें दवाओं का नाम लिखा है, कौन सी बिमारी में कौन दवा कितने समय लेनी है, इत्यादि का विवरण लिखा हुआ है, वितरित की जा चुकी है। 16450 पशुओं का टीकाकरण कराया जा चुका है। ग्राम गोपालनगर टांड़ी और भोजपुरवा में बाढ़ प्रभावित परिवारों के रहने के लिए बाढ़ शरणालय एवं कम्यूनिटी किचन बनाई गई है, जहां से पका-पकाया भोजन बाढ़ प्रभावितों को वितरित किया जा रहा है। अभी तक कुल 11500 पैकेट पका पकाया भोजन वितरित किया गया है, जो निरन्तर जारी है। राहत एवं बचाव कार्य हेतु 51 नावें चलायी जा रही हैं। सभी बाढ़ चौकी वर्तमान समय में एक्टिव है और बाढ़ राहत शिविर संचालित किया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जनरेटर द्वारा विद्युत आपूर्ति की जा रही है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के लिए 110 कु० भूसा वितरित किया जा चुका है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसी परिवार को किसी प्रकार की समस्या न हो यह सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रतिदिन उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं जिला स्तरीय अधिकारी बाढ़ प्रभावितों से वार्ता करते है। चिकित्सक टीम प्रत्येक दिन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करती है। बाढ़ प्रभावित ग्रामों के व्यक्तियों से कन्ट्रोल रूम के नं०-9454417979,
लैण्ड लाईन नं०-05498 220832, 05498 220235 के द्वारा कम से कम दो बार प्रत्येक दिन बात कर हाल-चाल ली जाती है तथा बाढ़ के सम्बन्ध में सूचना भी प्राप्त की जाती है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों/ग्रामों में एन०डी०आर०एफ०/पी०ए०सी० की टीम निरन्तर सक्रिय है। सभी बाढ़ प्रभावित ग्रामवासियों को जागरूक करते हुए अपील किया जा रहा है कि किसी तरह की आपदा आने पर तत्काल अपने नजदीकी तहसील स्तरीय कन्ट्रोल रूम व जिला मुख्यालय पर स्थित कन्ट्रोल रूम के नं०-9454417979, लैण्ड लाईन नं०-05498 220832, 05498 220235 व टोल फ्री नम्बर 1077 पर सम्पर्क करें।



