बेल्थरा रोड, बलिया। प्रभारी निरीक्षक उभांव दिनेश पाठक के कुशल नेतृत्व मे थाना उभांव पुलिस टीम ने एक पीड़िता का अपहरण/व्यपहरण कर छेड़खानी व मारपीट करने वाले एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार 01 जुलाई 2025 को वादिनि द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना उभांव द्वारा मु०अ०सं० 183/2025 धारा 352,74,351(3),115(2),76,77,78,140(3),296, 111(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना/ अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार दविश दी जा रही थी।
इसी क्रम में आज बुधवार (19.08.2026) को थाना उभांव पुलिस टीम के उ०नि० सूर्य प्रकाश दूबे व उ०नि० सूबेदार यादव हमराहियों का० अजीत यादव, का० अनूप कुमार वर्मा, का० अभय प्रताप सिंह, का० सौरभ यादव, का० अमित सिंह, का० शेषराम, का० सुनील कुमार, का० आलोक पाण्डेय और म०का० कंचन ने मुखबिर की सूचना पर संबंधित मुकदमें में वांछित अभियुक्त अरूण यादव उर्फ गरूण पुत्र हीरा यादव निवासी कुंवर पुरवाँ थाना मधुबन जनपद मऊ को उसके घर कुंवर पुरवां से 03.50 बजे सुबह में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय बलिया भेज दिया गया ।



