सावित्रीबाई फुले निःशुल्क डिजिटल लाइब्रेरी में रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह की याद में श्रद्धांजलि सभा

रिपोर्ट - ओमप्रकाश सिंह 
बेल्थरा रोड, बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता उमाशंकर सिंह के निधन पर क्षेत्रभर में शोक की लहर है। 
इसी क्रम में आज सावित्रीबाई फुले निःशुल्क डिजिटल लाइब्रेरी, फरसाटार (पलिया मोड़), बेल्थरा रोड, जनपद बलिया में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस दौरान लाइब्रेरी के संचालक, प्रबंधक, दुर्गेश अंबेडकर सहित छात्र-छात्राओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उनकी पुण्य आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय उमाशंकर सिंह जनसेवा के प्रति समर्पित, सरल स्वभाव एवं गरीबों के हितैषी जनप्रतिनिधि थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में क्षेत्र के विकास, शिक्षा और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य किया। उनका निधन जनपद बलिया ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की राजनीति के लिए अपूर्णीय क्षति है। 
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा को नमन करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से उन्हें इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।
विज्ञापन