भीमपुरा पुलिस ने दहेज हत्या से सम्बन्धित दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष भीमपुरा रंजीत विश्वकर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना भीमपुरा पुलिस की टीम ने दहेज हत्या से सम्बन्धित दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार 13 अगस्त 2026 को वादी द्वारा भीमपुरा थाने पर आकर एक प्रार्थना पत्र देकर शिकायत किया गया कि मेरी चचेरी बहन की शादी 29 अप्रैल 2021 को राकेश कुमार यादव पुत्र कमलेश यादव निवासी शाहपुर (यादव नगर) थाना भीमपुरा जनपद बलिया के साथ हुआ था, उसके पति, सास, ससुर व देवर द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था और उसी के चलते उसकी चचेरी बहन को जान से मार दिया गया। 
दिए गए प्रार्थना पत्र पर भीमपुरा थाने में मु.अ.स. 128/2026 धारा 85,80(2), बीएनएस 4 DP Act. पंजीकृत किया गया । 
विवेचना के क्रम में आज शनिवार 15 अगस्त 2026 को थाना भीमपुरा पुलिस टीम के उ०नि० धर्मवीर यादव व हमराहियों हे०का० मुखई यादव, का० सौरभ तिवारी, म०आ० शालू भारतीया और म०आ० मधु गुप्ता मुखबिर खास की सूचना पर मु०अ०स० 128/2026 धारा 85/80 (2) बीएनएस व धारा 4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित दो अभियुक्तों पति राकेश कुमार यादव पुत्र कमलेश यादव व अभियुक्ता सास इशरावती देवी पत्नी कमलेश यादव दोनों निवासी शाहपुर (यादव नगर) थाना भीमपुरा जनपद बलिया को उनके जुर्म धारा 85, 80(2) बीएनएस व 4 डीपी एक्ट से अवगत कराते हुए समय 07.20 बजे सब्दलपुर चट्टी से 100 मीटर पहले बरौली सब्दल पुर मार्ग के पास से गिरफ्तार किया गया। 
गिरफ्तार अभियुक्तों को भीमपुरा थाने में संबंधित धाराओं में निरुद्ध करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया।




विज्ञापन