सिकंदरपुर के मदरसा दारूल उलूम सरकारे आसी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

रिपोर्ट- गौहर खान

सिकंदरपुर, बलिया। स्थानीय मदरसा दारूल उलूम सरकारे आसी में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मदरसे के विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली।
समारोह का शुभारंभ प्रातः 10:15 बजे मदरसे के प्रधानाचार्य मु. रहमतुल्लाह द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ का गायन किया और तिरंगे को सलामी दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास पर प्रकाश डाला तथा देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों एवं देशभक्तों के जीवन के प्रेरक प्रसंगों को विद्यार्थियों के समक्ष रखा। वक्ताओं ने बच्चों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय चेतना और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर देशभक्ति की भावना से जुड़े नाटक, विचार गोष्ठी, वाद-विवाद प्रतियोगिता, प्रदर्शनी एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुहम्मद जियाउद्दीन रिजवी, विधायक सिकंदरपुर एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार मौजूद रहे। इसके अलावा प्रबंध कार्यकारिणी एवं साधारण सभा के सदस्य, अभिभावक, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस दौरान एहसान अहमद, फिरोज अख्तर, मु. हामिद, मु. खुर्शीद, नसीम अहमद, मु. शोएब, शाहिद अली, मु. दानिश, मु. मोहासिन, वासिल अली, इमाम अख्तर, खुर्शीद अहमद, मु. आदिल, फसाहत हुसैन, मु. फुर्कानुल्लाह, नुदरत फातिमा, मु. असलम, वाहिद अली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मु. रहमतुल्लाह ने की, जबकि संचालन मु. हामिद ने किया। समारोह का समापन देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति के संकल्प के साथ हुआ।
विज्ञापन