बेल्थरा रोड, बलिया। जनपद के बेल्थरा रोड निवासी एवं वरिष्ठ नेता इंजीनियर शैलेंद्र ध्रुव को कांग्रेस पार्टी में बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उनकी कार्यशैली और निष्ठा को देखते हुए उन्हें देवरिया जनपद का प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) सदस्य और चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। इस घोषणा के बाद से ही बलिया और देवरिया क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है।
शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
अपनी इस नियुक्ति और संगठन सृजन अभियान के तहत मिली बड़ी जिम्मेदारी पर इंजीनियर शैलेंद्र ध्रुव ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का सह्रदय आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा: "देश के जननेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री राहुल गांधी जी, उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय प्रभारी पूर्व मंत्री राजेंद्रपाल गौतम जी और प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री आदरणीय अजय राय जी का मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूँ। एक छोटे से कार्यकर्ता पर विश्वास जताकर देवरिया जैसे बड़े जिले की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना मेरे लिए गर्व की बात है। आदरणीय राहुल गांधी और राजेंद्रपाल गौतम जी के मार्गदर्शन में काम करने का अवसर मिलना मेरा सौभाग्य है।"
क्या है PCC और क्या होंगी मुख्य भूमिकाएँ?
प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) राज्य स्तर पर पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाली संस्था है।
राज्य व जिला स्तर पर संचालन: देवरिया जनपद में पार्टी के सभी बड़े अभियानों, सम्मेलनों, जनसभाओं और रैलियों की सीधी देखरेख एवं कुशल समन्वय करना।
चुनाव प्रबंधन व रणनीति: आगामी चुनावों के लिए स्थानीय स्तर पर चुनावी रणनीति तैयार करना और संभावित उम्मीदवारों का आकलन कर नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेजना।
संगठन को मजबूती: जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) और ब्लॉक स्तर की समितियों के साथ तालमेल बिठाकर ज़मीनी स्तर पर संगठन का विस्तार करना।
समर्थकों और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर
बलिया में खबर मिलते ही शैलेंद्र ध्रुव के समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई दी। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि इंजीनियर शैलेंद्र ध्रुव के संगठनात्मक अनुभव और नेतृत्व क्षमता का सीधा लाभ देवरिया और आसपास के क्षेत्रों में कांग्रेस को मजबूत करने में मिलेगा।



