बलिया। जिला सेवायोजन कार्यालय, बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 11 सितंबर 2026 को श्री योगेंद्र नाथ प्राइवेट आई.टी.आई., आवास विकास कॉलोनी हरपुर, बलिया में प्रातः 10:30 बजे से आयोजित है जिसमें निजी क्षेत्र की कंपनी तिरुपति बालाजी यूनिवर्सल सर्विसेज द्वारा (टाटा मोटर्स ) प्रा० लि० शैक्षिक योग्यता- इंटर आई.टी.आई. पास वेतन - 17149-00 कार्यस्थल अहमदाबाद गुजरात तथा आयु सीमा 18 से 23 वर्ष है ।बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन की कार्यवाही पूर्ण की जाएगी। मेले में प्रतिभाग करने वाले समस्त अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल https://rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकृत होना अनिवार्य है। पंजीकृत अभ्यर्थियों का कैंपस चयन रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से होगा।



