शारदा नारायण हास्पिटल में मनाया गया विश्व फिजियोथिरैपी दिवस

फिजियोथिरैपी से स्वस्थ उम्र को बढ़ाना है- डॉ संजय सिंह

मऊ। शारदा नारायण हाॅस्पिटल में मंगलवार को विश्व फिजियोथिरेपी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
इस अवसर पर प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ संजय सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में अपनाई जाने वाली विभिन्न प्रक्रियाओं में फिजियोथिरेपी अपना विशेष महत्व रखता है। आधुनिक चिकित्सा में फिजियोथिरेपी के माध्यम से अनेक रोगों का उपचार किया जाता है। इस वर्ष विश्व फिजियोथिरेपी की थीम स्वस्थ उम्र बढ़ना है। यह थीम स्वस्थ बढ़ने को प्रोत्साहित करता है। जोड़ों का तीव्र दर्द, गठिया, अकड़न, पुरानी सूजन आदि अनेक रोगों में फिजियोथिरेपी बहुत ही कारगार उपचार है। शारदा नारायण हाॅस्पिटल स्थित फिजियोथिरेपी केंद्र में इससे जुड़े असाध्य रोगों का बहुत ही न्यून खर्च में उपचार उपलब्ध है। 
कार्यक्रम में फिजियोथिरेपिस्ट डॉ देवेश चौधरी ने थिरेपी चिकित्सा की विभिन्न पद्धतियों पर विस्तार से जानकारी प्रदान किया। इस अवसर पर न्यूरोलॉजिस्ट डॉ विशाल सिंह, चेस्ट फिजिशियन डॉ शमशाद अहमद ने संबंधित रोगों में फिजियोथिरेपी उपचार पर विस्तार से जानकारी प्रदान किया। इस दौरान 58 मरीजों को निःशुल्क फिजियोथिरेपी किया गया।

विज्ञापन